
गाजीपुर जनपद के डालीम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में बाल दिवस बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि युनियन बैंक आफ इंडिया भरौली आला के शाखा प्रबंधक अंकित राज एवम डालीम्स सनबीम गांधीनगर के निदेशक हिमांशु राय.योगेश राय के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि अंकित राज ने बिस्तार से नेहरू जी के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी दी और सभी को बढियां कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।आपने स्कूल स्टाफ एवम प्रबन्धक.प्रिंसिपल के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से शमां बांध दिया।बाल दिवस के अवसर पर वाराणसी से पधारे जादूगर सम्राट आदित्य रैना ने अपने खूबसूरत मैजिक शो के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।कागज से कबूतर.अंडे से कबूतर. समेत एक से बढकर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ल़ोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।लगभग एक घंटे के इस मैजिक शो में आदित्य रैना के जादू का असर उपस्थित सभी लोगों के सर पर चढ कर बोलने लगा।हर प्रस्तुति पर डालीम्स सनबीम गांधीनगर तालीयों की गडगडाहट से गूंज उठता था।सभी ने जादूगर आदित्य रैना के शानदार कार्यक्रम की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाखा प्रबन्धक अंकित राज.जादूगर आदित्य रैना.एवम अन्य अतिथियों का स्वागत निदेशक डालीम्स सनबीम गांधीनगर हिमांशु राय के द्वारा किया गया।हिमांशु राय ने अंग वस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अमित राय एवम शिवानी के द्वारा किया गया।सभी के प्रति स्वागत प्रिंसिपल मुहम्मदाबाद शोएब एवम आभार निदेशक हिमांशु राय के द्वारा ब्यक्त किया गया।इस अवसर पर मधुकर पाण्डेय, दिवाकर पाण्डेय,मनमोहन राय.य़ोगेश राय.विद्यानन्द राय.अजय विश्वकर्मा. रवि आर्य. विनोद शर्मा, मैनेजर मिंकू राय, अमित राय, निधि सिंह, शशि भूषण राय, पूजा सिंह.नेहा राय, ज्योति, अरूण, नरायण, रागिनी, विद्या, मोकीम, रेशमा, रजनी, नरेन्द्र, नावेन्द्र, नाजियां समेत सभी शिक्षक-शिक्षिका एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
