छात्र-छात्राओं की रचनात्मक अभिब्यक्ति एवं कलात्मक अभिब्यक्ति के दम पर जिले का अग्रणी शिक्षण संस्थान सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की प्रमुख इकाई सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 15 नवम्बर, 2019 को ” पाककला का प्रस्तुतिकरण एवं हस्तनिर्मित गृहशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी” का आयोजन संस्था के भव्य सभागार में किया गया। जिसमें बी.ए. प्रथम एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित गृहशिल्प की वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा पाककला में विभिन्न ब्यन्जनो के बनाने की विधि पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सत्यदेव इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की निदेशिका डॉ प्रीति सिंह एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सावित्री सिंह रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने इस कार्यक्रम को छात्राओं को स्वावलम्बन एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में एक कदम माना। उन्होंने कहा कि,”यदि हम हुनरमंद हैं तो कोई भी समस्या हमारे सामने टिक नहीं सकती। इस अवसर पर डॉ दिग्विजय उपाध्याय. फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ तेज प्रताप सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ई.अजित यादव . विभागाध्यक्षा गृह विज्ञान रिमझिम श्रीवास्तव, स्वाति सिंह (प्रवक्ता-गृह विज्ञान), स्मिता सहाय, कमलेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव, छत्रसाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, अमित वर्मा, ममता कुमारी, श्वेतांक श्रीवास्तव, वरुण चौबे, शिवानी सिंह, स्मिता स हाय, विजय कुमार सिंह, कृष्णा तिवारी, डॉ संजीव वर्मा आदि प्रवक्तागण एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह ने समस्त आगन्तुक एवं मुख्य अतिथि का आभार ब्यक्त किया तथा छात्राओं को सुभाशीष देकर आशीर्वादित किया।
