पांचवा दिन भी भाकपा (माले ) का धरना प्रदर्शन

जनपद मुख्यालय पर आज भाकपा( माले)तथा सुभाष राम की माता बदामी देबी का पांचवा दिन भी काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन क्या ।पांचवे दिन करन्डा ब्लाक के कार्यकर्ता शामिल रहे।इसी क्रम में भाकपा( माले)का प्रतिनिधि मंडल भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा जिला सचिव, रामप्यारेराम के नेतृत्व में डी एम, एस पी से मिला ।तथा सुभाष राम के घटना की सीबीआई जांच की मांग,के साथ औडिहार रेलवे फाटक पर किसान नेता शिवकुमार कुशवाहा के उपर फायरिंग करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग किया lज़िले में प्रत्येक दिन हो रही हत्या हमले की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाने और भगत सिंह पार्क से जबरिया भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ,2013 के कानून के मुताबिक मुआवजा देने के सवालो को लेकर साल भर से जारी आन्दोलन की मांगो अबिलब पूरा करने की मांग उठाई ।
डी एम, और एस पी, ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया । वहीं सुभाष राम हत्या कांड की सीबीआई जांच के लिए प्रमुख गृह सचिव को पत्र भेजा गया ।
इस दौरान सरयू पांडेय पार्क मे सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है ।बेकसूर लोगों को हत्या, समेत गंभीर मामले में फर्जी और मनगढ़ंत कहानी बनाकर जेल भेजा जा रहा है ।वहीं खुलेआम गुण्डागर्दी करने वाले अपराधी खुलेआम घुम रहें है ।आम लोगो की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस पैसा कमाने के चक्कर ,तथा गैरकानूनी तरीके से अवैध कमाई मे लगीं है।
धरना-प्रदर्शन को योगेन्द्र भारती,राजेश बनबासी,सत्येन्द्र कुमार, सरोज यादव, रामशीष बिद, राजदेव, बहादुर बनबासी, जिला सचिव रामप्यारेराम नेसम्बोधित किया ।