धूमधाम से मनाया गया चन्दनी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

(अजय कुमार यादव-रिपोर्ट अजय कुमार यादव)

भांवरकोल(गाजीपुर):क्षेत्र के चन्दनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर के प्रांगण में नौ वॉ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधालय निरीक्षक ओपी राय कहा कि समाज व राष्ट्र की तरक्की के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है।बच्चो के बालपन को खत्म न करे इसके लिए पढाई का भार उनपर न डाले।विद्यालय के बच्चों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर इसकी स्थापना की गई थी। उन उद्देश्यों की पूर्ति में विद्यालय बिल्कुल सफल दिखाई दे रहा है।

इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो प्रार्थना गीत से शुरू किया गया।आज है संडे पर छोटे छोटे बच्चों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को तालिया बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल कृष्णा पर एल के जी के छात्रों ने उम्दा डांस प्रस्तुत किया।घर आ जा परदेशिया पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।महिसासुर मर्दिनी डांस के द्वारा नौ दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के प्रस्तुतिकरण से दर्शक रोमांचित हो गए।

पुलमावा अटैक पर नृत्य प्रस्तुत कर सेना को श्रद्धांजलि दी गयी।मोटर कानून एक्ट के दुरुपयोग पर हास्य प्रस्तुति कर दर्शक हँसकर लोट पोट हो गए।जीना है तो हंस के जियो पर ग्रुप सांग की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति ने विभिन्न संस्कृतियों की झांकिया प्रस्तुत की।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहीम के तहत डांस प्रस्तुति कर बेटी बचाओ का संदेश समाज को दिया।अंत में आए हुए सभी आंगतुकों के प्रति आभार प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने किया।कार्यक्रम का अध्यक्षता डीo एसo राय एवं संचालन विकास व अनन्या ने किया।

इस मौके मैनेजर दया शंकर राय,विजय शंकर राय,निदेशक नवीन राय ,डॉ0 राजीव राय,प्रोo ए एन राय,पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, ग्राम प्रधान महेन्द्र राय,मैनेजर दया शंकर राय, दिनेश चंद्र राय ,विजय शंकर राय,कन्हैया राय,अंगद राय,विनय राय,आलोक प्रधान,सुनील,उपाध्याय,माधव सरकार,नाजिमा रजा,सतीश,यूसुफ,सईदा,दीपमाला,अंकिता ,निकहत,प्रिया,कमाल सहित क्षेत्र के तमाम विशिष्टजन व अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।