बच्चों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण करें डॉक्टर केदारनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश जनपद ग़ाज़ीपुरll जनपद मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर जमानिया कस्बा में सन शाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ,जिसमे स्कूल के बच्चों एवं बच्चियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिक उत्सव “आगाज़ “नाम के कार्यक्रम का मुख्य थीम पर्यावरण को बचाना था।पर्यावरण के द्वारा ही हम सुद्ध ऑक्सीजन ले सकते है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केदारनाथ सिंह यादव पूर्व चांसलर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज उ0प0,रानीदुर्गावती विश्विद्यालय जबलपुर, ए. पी. एस. विश्विद्यालय रीवा मध्यप्रदेश रहे।श्री केदारनाथ सिंह यादव ने कहा कि इस छोटे से कस्बा में इतनी बढ़िया अनुशासन के साथ शिक्षा देना विद्यालय की टीम बधाई की पात्र है,lविद्यालय पर्यावरण के प्रति जागरूकता जो चला जा रहा हैl वह बहुत सराहनीय प्रयास हैl,यदि प्रत्येक बच्चे अपने जन्मदिन पर एक वृक्षारोपण करे तो विद्यालय के द्वारा लगभग 1400से 1500 वृक्ष प्रत्येक वर्ष लग सकते है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इतनी कम समय मे सन शाइन पब्लिक स्कूल ने जनपद के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में अपनी पहचान बना लेना बड़ी बात है। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व डायरेक्टर श्री वी के सिंह रहे विद्यालय प्रबन्धक ने अमित कुमार ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को मोमेन्टो व शाल देकर सम्मानित किया। 2019 के CBSE बोर्ड के परीक्षा में टॉप 10 में अपनी स्थान रखने बच्चों को भी सम्मानित किया गया। जनपद के वरिष्ठ मीडिया के लोगों को भी मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के चेयरमैन सर्वानन्द सिंह को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ने ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अंत मे विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह और परसिडेंट चन्द्र शेखर सिंह ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। रंगारंग कार्यक्रम रात के 10:00 बजे तक सफलता पूर्वक चलने के कारण क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है l