नंदगंज:पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद कर ली हैं। गिरोह में गिरफ्तार दो युवकों समेत पांच लोग शामिल है। थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि एक चोर नन्दगंज व चार सैदपुर कोतवाली के है। बाइक चोरों के इस गिरोह ने दर्जनों बाइक चोरी की थीं। इससे स्थानीय लोगों में खौफ हो गया था। गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि देवकली ब्लॉक के मोड़ पर पांच लोग चोरी की बाइक बेचने अन्यत्र जाने की फिराक में खड़े है सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनीत राय एस आई संजय मिश्र अपने हमराहियों के साथ चोरो कोघेर लिया ।पुलिस को देख चोर भागने लगे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दो को गिरफ्तार कर लिया तीन भागने में सफल रहे। अमरजीत यादव उर्फ मुलायम पुत्र रामअवध निवासी महुलिया सैदपुर मकसूदन पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय निवासी महमूद पुर पाली थाना नन्दगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकी शैलेश यादव उर्फ भोलू निवासी बिशुनपुर लमही थाना सैदपुर अच्छे लाल यादव निवासी निवासी होलीपुर सैदपुर पवन यादव निवासी दारुन पुर महुलिया सैदपुर भागने में सफल रहे ।अमरजीत यादव उर्फ मुलायम के पास 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ साथ ही चार बाइक जिसे इन्होंने विभिन्न स्थानों से चुराया था।एक सी डी डीलक्स 6 माह पूर्व वाराणसी कैंट से चोरी हुईथी रेड कलर अपाची कोतवाली गाजीपुर 2017 , अपाची सफेद कलर आदमपुर वाराणसी 2017 में,स्पलेंडर प्लस छिनैती खानपुर थाना दीपावली के समय की ।कुल चार बाइक इनके पास से बरामद की गयी। पुलिस ने अमरजीत यादव व मकसूदन पाण्डेय को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि बाइक चोर गिरोह लम्बे समय से सक्रिय था फरार चोरो के लिए दबिश दी जा रही है इनकी गिरफ्तारी के बाद और चोरी की घटना से पर्दा उठने की संभावना है यह गिरोह बाइक चोरी के साथ लूट की घटना को भी अंजाम देता रहा है।
