साहित्य चेतना समाज’ के तत्वावधान में गाजीपुर नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता (अंग्रेजी माध्यम) आयोजित की गयी।चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में चौथी कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर कक्षा तक के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पी.जी.काॅलेज,गाजीपुर के पूर्व प्राचार्य डाॅ.अशोक कुमार सिंह जी व रेल मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य वरिष्ठ कवि हरिनारायण हरीश ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।विद्यालय प्रबंधन से जुड़े स्वामी सहजानन्द सरस्वती पी.जी.काॅलेज,गाजीपुर के अंग्रेजी विभाग के प्रो.अजय कुमार राय ने सभी का स्वागत किया।परिणाम की घोषणा संस्था के संस्थापक अमर नाथ तिवारी ‘अमर’ ने किया।संचालन सुश्री अनुश्री व सुश्री उरूज फात्मा ने संयुक्त रूप से किया।धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संगठन सचिव व प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
