
मुहम्मदाबाद:मुहम्मदाबाद तहसील स्थित एoकेo इंटरनेशनल स्कूल परिसर में छात्रों के बीच ग्रीटिंग कार्ड बनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे कक्षा 3 से 11 तक के विधार्थियो ने भाग लिया।छात्रों ने नया वर्ष, क्रिसमस ,जन्मदिन और शादी के सालगिरह के विभिन्न प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड्स बनाये।

इसके बाद विधालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य शिक्षकों ने सभी के कार्डो सर्वेक्षण कर विजेता उप विजेता का चुनाव किया।इस प्रतियोगिता में बहुत ही बेहतरीन तरीका से कार्ड का प्रदर्शनी किया।इसको लेकर छात्र बहुत ही उत्साहित थे।इस मौके पर प्रबंधक नेहाल खान,निर्देशिका कहकशा बेगम,प्रधानाचार्या पूनम राय, अभिषेक राय, नाज़िया,हेमंत,अतीक,सरत,नासरीन,शगुफ़्ता, गीतांजलि,सेराज आदि लोग शामिल थे।
