श्री श्री के आश्रम में पर्यावरण की अलख जगाये डाक्टर सानन्द

जम्मूं से दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर प्रारम्भ शहीद सम्मान एवम पर्यावरण जागरूकता सायकिल यात्रा के यात्री इस समय बेंगलुरु में पहुंच कर कार्यक्रम के आयोजक प्रखर वक्ता एवम सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधीपुरम् बोरसिया के प्रबन्ध निदेशक डाक्टर सानन्द सिंह के मार्ग दर्शन में जगह जगह पर पौधारोपण एवम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है।इसी क्रम में सभी सायकिल यात्री आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज के जीवन कला अंतरराष्ट्रीय योग आश्रम बेंगलुरु में पहुंचे lवहां सभी सायकिल यात्रियों का बहुत ही शानदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में डाक्टर सानन्द सिंह ने इस सायकिल यात्रा पर प्रकाश डालते हुवे कहा की हम सब अपने जीवन की तपस्या का प्रतिफल मानते हैं जो इस कडी में हम सभी आप लोगों के बीच उपस्थित हैं l हमारे सभी साइकिल यात्री जो लगभग साढे 5000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा चला करके आपके बेंगलुरु शहर में लगातार पर्यावरण जागरूकता अभियान के कार्यक्रम कर रहे हैं lसाथ ही जगह जगह। पर पौधारोपण भी कर रहे हैं lइस यात्रा के क्रम में हम स्कूलों कालेजों विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से मिलकर के पर्यावरण के प्रति चेतना के लिए आगे आने के लिए इस जनांदोलन में ,भागीदारी निश्चित कराने के लिए अपना प्रयत्न कर रहे हैं l उन्हें हम बधाई देते हैं।अपने जीवन को पूरा आश्रम कठिन तपस्या मान करके, वह लगातार करते जा रहे हैं करते जा रहे हैं।डाक्टर सानन्द सिंह ने पूज्य गुरुदेव श्री श्री के आश्रम के सभी सेवकों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुवे कहा की , आप सभी ने लगातार हमारे साइकिल यात्रियों की हर जगह मदद की है lहम सबको पर्यावरण सुरक्षा पर अपनी बात को भी रखने का हजारों की संख्या में बैठे हुए लोगों के बीच में,, अवसर दिया।पूरी दुनिया के लोग एक जगह जहां एक छोटा सा विश्व दिख रहा था केवल भारत नहीं बल्कि भारत के 171 देशों के प्रतिनिधि योग शिविर में बैठे हुए थे। उनके बीच बात रखने का अवसर कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साइकिल यात्रा के आयोजक संयोजक प्रोफेसर डॉक्टर सानंद सिंह को आश्रम वासियों ने दिया।पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं शहीद सम्मान के संकल्पों की बात को,, अपने पिता की के द्वारा दिए बचन की बात की l पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हुआ ll शिविर में बैठे हुए लोगों ने, अपने जीवन में ,अपने देश में जा कर के, अपने गांव ,अपने शहर ,जहां के रहने वाले लोग हैं,, वहां जाकर के अधिक से अधिक पेड़ लगाने का वचन दिया। संकल्प लिया ,यह सब भारत के उन लोगों को समर्पित है, जो देश के साथ चलना चाहते हैं l जो स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत बनाना चाहते हैं l जो गांधी का देश चाहते हैं गांधी इस देश की बुनियाद है।
इसे हम सब को समझना होगा, हर कठिन रास्तों का उत्तर,, गांधी के चिंतन से प्राप्त होता है l
पूज्य पिता कर्मवीर सत्यदेव सिंह ,जीवन भर सादा जीवन उच्च विचार के साथ विद्यालयों की स्थापना करके समाज की एक सेवा किए हैं।उसे आगे बढ़ाने का काम हम सब लोग सत्यदेव कालेज गाजीपुर के सभी साथी मिलकर करेंगे l हम नदी को बचाना चाहते हैं l हम पेड़ लगाना चाहते हैं।हम पानी को बचाना चाहते हैं l जीवन का बहुत बड़ी तपस्या बनना चाहते हैं।आइए हम सब मिलकर भारत को महान राष्ट्र बनाएं।
शिक्षाविद प्रोफेसर साइकिल यात्रा के संयोजक आयोजक ,डॉ सानन्द सिंह के नेतृत्व में सभी साइकिल यात्रियों ,ने आश्रम वासियों के साथ मिलकर के बेंगलुरु के श्री श्री आश्रम में 15 पेड़ लगाकर विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विकास राय