जुलूस निकालकर मुस्लिम युवकों ने नागरिकता संसोधन विधेयक का किया विरोध

मुहम्मदाबाद:नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। मुस्लिम समाज के लोगों ने बिल के विरोध में सलेमपुर मोड़ के पास से रैली निकालकर कचहरी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के बगल में प्रदर्शन किया। जनपद में लागू 144 धारा के बावजूद भी इनका प्रदर्शन रहा जब मामला पुलिस को जानकारी होते ही तत्काल पुलिस बल पहुँची।भारी संख्या देख प्रदर्शनकारी खिसक गए।बचे लोगो को पुलिस ने खदेड़ कर जुलुस समाप्त कराया।