
मुहम्मदाबाद सहकारिता रत्न से सम्मानित इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी के त्रयोदशा के अवसर पर बुधवार की शाम उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे देश के विभिन्न क्षेत्रो से आये सहकारिता से जुडे लोगो एवं राजनितिक दलो के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इफको के प्रबंध निदेशक उदयशंकर अवस्थी ने कहा कि राजकुमार त्रिपाठी एक विद्वान एवं सालीन व्यक्ति थे। धार्मिक कार्यो मे उनकी विशेष रूचि थी। इफको परिवार उनके निधन से दुखी और मर्माहत है। उनके निधन से देश के सहकारिता आंदोलन की अपुर्णिय छति हुई है। जिसकी पुर्ति निकट भविष्य मे सम्भव नही है। कृभको के चेयरमैन सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राजकुमार त्रिपाठी के निधन से सहकारिता के एक युग का अंत हुआ है।

वे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सहकारी नेता थेे। उनके निधन से सहकारिता को विशेष छति पहुंची है ।मार्केटिंग डाइरेक्टर इफको योगेन्द्र कुमार ने कहा कि वे हम सभी के अभिभावक थे उनके निधन से इफको परिवार एवं सहकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति पहुंची है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य मे सम्भव नहीं है।
कार्यक्रम मे उमेशचन्द्र त्रिपाठी चेयरमैन आईएफएफडीसी दिल्ली, डाइरेक्टर इफको-टोकियो बीर प्रताप सिंह, डाइरेक्टर कारडेड नवल किशोर सिंह,पीसीएफ लखनउ के चेयरमैन आदित्य यादव,पूर्व मार्केटिंग डाइरेक्टर डी के भट्ट, इफको निदेशक प्रेमचन्द्र मुंशी पटना, बलवीर सिंह शाहजहाॅपुर, चैधरी शिशपाल सिंह अध्यक्ष कार्डेट फुलपुर, रिशिपाल सिंह स्टेट मैनेजर इफको लखनउ, आरके सिंह स्टेट मैनेजर रांची,राकेश श्रीवास्तव एरिया मैनेजर वाराणसी ,जिला सहकारी बैंक वाराणसी के चेयरमैन अजय राय, सरोजेश सिंह गाजीपुर, जयप्रकाश पाण्डेय आजमगढ, रामअवध सिंह मउ, पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पुर्व विधायक विरेन्द्र सिंह, डीसीएफ के चेयरमैन विजयशंकर राय, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्रीधर चैरसिया, इओ नपा यदुनाथ, ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, पुर्व ब्लाक प्रमुख रमायन सिंह यादव, सारदानन्द राय लुटुर, श्रीमती चन्दा यादव, खण्ड बिकास अधिकारी सुशील सिंह आदि लोगो ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कीया।अन्त मे उनके अनुज आनन्द कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
