लाखों हाथ एक साथ उठे विधायक की बिटिया यामिनी को आशिर्वाद के लिए

रसडा विधायक उमाशंकर सिंह की बेटी के शादी के बाद पैतृक गांव खनवर में आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम में सपना चौधरी एवम अक्षरा सिंह के साथ बिभिन्न कलाकारों ने लोगों का किया मनोरंजन।

कार्यक्रम स्थल की भव्यता को लोग कभी नहीं भुलेंगे।

समस्त वैवाहिक कार्यक्रम लखनऊ में सम्पन्न हुवा था।

रसडा़ विधायक उमाशंकर सिंह की बिटिया की शादी के बाद पैतृक गांव खनवर में आयोजित आशीर्वाद समारोह में क्षेत्र ही नहीं जनपद व अन्य जनपदों से पहुंचे शुभचिंतकों ने वर वधु को आशिर्वाद दिया।
समारोह स्थल की भव्यता को देख लोग आश्चर्यचकित थे।पूरे कार्यक्रम स्थल को अद्भुत रूप से सजाया संवारा गया था।समारोह में लोगों के मनोरंजन के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस व भोजपुरी की सुपर स्टार अक्षरा के डायलॉग पर देर रात तक लाखों की संख्या में उपस्थित जनसमूह झूमता रहा।दिल्ली के डेकोरेशन करने वालो के द्वारा कार्यक्रम स्थल को प्रदान की गयी भव्यता जहां लोगों को आकर्षित करती रही वहीं दिल्ली से आये छतरी कलाकार और मुंबई से आये रैन डांसरों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।मथुरा से आये रासलीला कलाकारों ने भी उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचे रखा।
कार्यक्रम में सभी के जलपान एवम भोजन की बहुत ही सुन्दर एवम सुव्यवस्थित ब्यवस्था की गयी थी।आशीर्वाद समारोह में बर बधु के रूप में जब यामिनी सिंह एवम विशाल सिंह विधायक उमाशंकर सिंह के साथ मंच पर पहुंचे तो उपस्थित लाखों की संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बिटिया को अपना आशीर्वाद दिया।प्रदेश ही नहीं भारत वर्ष में विधायक उमाशंकर सिंह का नाम सबसे ज्यादा शादी कराने एवम कन्यादान करने वाले के रूप में जाना जाता है।इस एतिहासिक मौके पर
मुकेश छाबरा डायरेक्टर.अभिषेक कुमार आई ए एस.दुर्गा नागपाल आई ए एस.सिन्थियल पांडियन सी आई ए एस.
बलियां सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त.राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर.राज्य सभा सदस्य राजाराम.खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी. भासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर.विधायक सुरेन्द्र सिंह.एम एल सी चेतनरायण सिंह.भाजपा नेत्री केतकी सिंह.पूर्व मंत्री नारद राय.पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव. सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता. बलियां चेयरमैन अजय कुमार. प्रदेश सचिव कांगेस राजीव उपाध्याय. भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू.मदन राम बसपा.जितेन्द्र राय.ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार. विजेन्द्र सिंह.गोपाल राय.राम प्रसाद चौधरी समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।
सभी आगन्तुकों का स्वागत विधायक उमाशंकर सिंह एवम उनके अनुज रमेश सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में राकेश सिंह बब्लू.सचिन्द्र सिंह.पिक्की सिंह.पिण्टू यादव समेत अन्य सहयोगी तन्मयता से लगे रहे।@विकास राय