नववर्ष के दिन उसरी चट्टी पर लगेगा दिग्गज बिरहा कलाकारो का जमावड़ा

मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत उसरी चट्टी पर नव वर्ष के अवसर विराट बिरहा महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें पूर्वांचल के दिग्गज बिरहा कलाकार भाग लेंगे।जिसमे बलिया के गायक सुरेंद्र यादव एवं बक्सर के ओम प्रकाश यादव, शिव कुमार यादव गाजीपुर दयाशंकर यादव, रामकेवल यादव, पूजा निगम आऐगी।बिरहा महोत्सव लगातार 10 वर्षों से नव वर्ष पर आयोजित होते आ रहा है।आयोजक समिति के सदस्य पूर्व महामंत्री राजूलाल यादव ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक चलेगा।जिसमे क्षेत्र के हजारो की संख्या में दर्शक भाग लेंगे।