
रेवतीपुर: क्षेत्र के उधरनपुर गाँव के प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी कौशल किशोर राय ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ो कम्बल गरीब निःसहाय निःशक्तजनों में वितरण किया।इस अवसर पर कौशल किशोर राय ने कहा कि इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए।गरीबों की मदद करना सर्वोत्तम कार्य है। असहाय परिवार जो ठण्ड में एक अदद गर्म कपड़े के लिए परेशान हों ऐसे लोगों को चिन्हांकित मदद करने की जरूरत है।व्यवसायी के हाथों कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।इस अवसर पर वरुण राय शिक्षक मंटू राय ,आशुतोष राय डिंपू,मिट्ठू राय,अप्पू राय आदि लोग रहे।
