क्रिसमस मिलन समारोह 25 दिसम्बर 2019 को सेन्ट जान्स स्कूल ,सिद्दीकपुर के प्रांगण में बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।स्कूल के प्रधानाचार्य एवं जौनपुर के प्रधान पुजारी.मिशन ग्रीन जौनपुर के अध्यक्ष फादर पी.विक्टर ने इस शुभ अवसर पर सभी को शुभाशीष प्रदान किया एवं सभी के मङ्गलमय भविष्य की कामना की।इस क्रिसमस मिलन समारोह में जनपद से तमाम शिक्षाविद,सामाजिक सद्भाव केप्रणेता.पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी लोगों ने विद्यालय परिसर में पहुँचकर एक दूसरे के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की एवं आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।फादर पी विक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के सभी वर्गों के लोगों के लिए मंगल कामना ईश्वर से की।इस अवसर पर वायस ऑफ लख़नऊ के व्यूरो चीफ रामदयाल द्विवेदी,स्पष्ट आवाज के व्यूरो चीफ वीरेंद्र सिंह,अमर उजाला के बच्चू लाल,जनसंदेश के व्यूरो चीफ एवं जौनपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज गुप्ता.पी एस यादव.नीरज मिश्रा.रामजीत तिवारी. अरविन्द मिश्रा.अमित श्रीवास्तव समेत प्राध्यापक गण तथा सेन्ट जान्स स्कूल के समस्त शिक्षक, कर्मचारी गण प्रबन्धक यादवेश इंटर कालेज ब्रह्मदत्त यादव,एवं श्री वैष्णव संस्कृत पीजी कालेज के प्राचार्य डॉक्टर रामचन्द्र चौबे,तिलकराज निषाद उपस्थित रहे।इस अवसर पर फादर पी विक्टर के द्वारा लगभग सौ असहाय गरीबों को कम्बल वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकडों लोगों को मिशन ग्रीन जौनपुर के अध्यक्ष फादर पी विक्टर के द्वारा ग्रीन जौनपुर क्लीन जौनपुर के तहत पौधा उपहार स्वरुप भेंट किया गया।
विकास राय
