मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : स्वतंत्रता सेनानी डा.मुख्तार अहमद अंसारी की 139 वीं जयंती व डा.एम ए अंसारी इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने डा. अंसारी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि अंबिका चौधरी ने कहा कि डा.अंसारी ने अपने कार्यों के बल पर देश का नाम रोशन करने का कार्य किया। कहा कि आज देश की सरकार संविधान को पलटने में लगी है। उसके मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जो संघर्ष करता है वही विकल्प बनता है। कहा कि बच्चों को डा.अंसारी के बताए रास्तों पर चलकर जनपद का नाम रोशन करने की जरूरत है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्थान पाए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी,पूर्व एम एल सी बच्चा यादव, राजदेव सिंह, चेयरमैन समीम अहमद, मन्नू अंसारी, नूरिया अंसारी, शिवकुमार राय आदि शामिल रहे। संचालन सांसद व प्रबंधक अफजाल अंसारी व आभार प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने ज्ञापित किया।
