पूरे उत्तर प्रदेश में न्यायालय के आदेश का पालन नही सरकार बेबस

( खान अहमद जावेद)
उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर llमाननीय उच्च न्यायालय का आदेश के बावजूद भी ग्राम सभा की भूमि “खेल का मैदान” “खाद का गड्ढा “और “पोखरा” आदि पर अतिक्रमण का होड मचा हुआ है !इसका मुख्य कारण यह है लेखपाल द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का नतीजा हैl
उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के थाना दिलदारनगर अंतर्गत ग्राम सभा ताजपुर कूर्रा में गांव समाज की पोखरी पर अवैध कब्जा के बारे में 26 क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई अब तक नजर नहीं आ रहा है lलगता है प्रशाशन दबंगो के आगे बेबस हो चुका है lगाँव के लोगों ने अवैध कब्ज़े को हटवाने के लिए काफी कोशिश की मगर नाकाम रहेl सूत्रों के मुताबिक इस पोखरी से गांव के खेत की सिंचाई होती हैl और नहर का पानी उसमे आता हैl पोखरी से होता हुआ नदि को पहुंचता है lअब देखना यह है कि पोखरी दबंगों के हाथों से मुक्ति होति है या नहीl. ग्रामीणों के मुताबिक ताजपुर कुर्रा आराजी के नंबर 825 पोखरी जिसमें 17 घाटे हैं l कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर उसमें आवास बना रहे हैंl उप जिलाधिकारी सेवराई से राब्ता काम करने का पता चला है कि उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को नाप कर चिन्हित करने को कहा है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहां हैl होता यह है मुकदमा दर्ज होगा lदौरान मुकदमा वह निर्माण करता रहेगा lजबकि तत्काल सूचना मिलते ही सरकारी भूमियों पर से तत्काल उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार निर्माण ध्वस्त करा दी जानी चाहिए ताकि दूसरा कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर निर्माण करने के लिए सोचता नहींl