भांवरकोल:थाना क्षेत्र के कुंडेसर विद्युत पावर हाउस स्थित ब्रहम बाबा मंदिर के पास में अज्ञात 75 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मौके पर भांवरकोल पुलिस ने पहुंच शव को जब्त किया।इस संबंध में थानाप्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने शव होने की सूचना दी गयी थी। मृतक की पहचान नहीं ही पायी है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि व्यक्ति मानसिक हालात ठीक नही था।वह क्षेत्र में लगभग दस दिनों से अज्ञात स्थान से आकर रहता था।और इधर उधर के गावो से पका चावल ही मांगकर खाता था। सोमवार की शाम सड़क के किनारे पड़ा था।लेकिन जब मंगलवार की सुबह ग्रामीण पास जाकर देखे तो निधन हो गया था।
