
मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के ग्राम सभा चक शाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में ग्राम प्रधान शशिकान्त शर्मा भूवर के हाथों ग्रामीण गरीब बेसहारा व वृद्ध में कंबल वितरण का आयोजन किया गया।जिसमे जरुरतमंदो में लगभग 250 से अधिक कम्बल वितरण किया गया।ग्रामप्रधान शशिकान्त शर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा पुनीत कार्य होती है। गरीबों एवं असहायों को कंबल देकर हम उन पर कोई एहसान नही कर रहे हैं। बल्कि सामाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश कर रहें है।ग्रामीणों में शांति पूर्वक कंबल वितरण आयोजन संपन्न हुआ जहां पर भारी तादात में ग्रामीण उपस्थित रहे।इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारीसूर्यभानु कुमार राय, शैलेन्द्र सिंह सागर, ग्राम सेवक अमर सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह ,लल्लन पासवान, विद्या शर्मा, लालजी आदि लोग थे।
