गाजीपुर।पिछले सप्ताह रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से नदी में तैरते रक्तरंजित बोरे से बरामद हुई युवती की शिनाख्त हो गया।जो जंगीपुर थाना क्षेत्र के कदियापुर निवासी विनय यादव की 18 वर्षीय पुत्री प्रिया यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जंगीपुर ने बताया कि प्रिया के माता पिता ने ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को रेवतीपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां रजनी यादव को मृतका की बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है जबकि आरोपी पिता फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार रजनी यादव को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका प्रिया का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे नाराज माता पिता ने उसकी हत्या कर दी थी।
