गाजीपुर:बारा इंटर कालेज बारा में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रबंध समिति का चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलता रहा।
बारा इंटर कालेज में प्रबंध समिति के इस चुनाव में कुल 21 पदों के लिए 42 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को घर से बूथ तक लाने और ले जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई थी। प्रबंध समिति के इस चुनाव में कुल 5340 वोटर अपने मत का प्रयोग कर विद्यालय के प्रबंध समिति के नए सदस्यों का चुनाव करेंगे। इस संबंध में चुनाव अधिकारी चंद्रेश्वर प्रशाद सिंह ने बताया कि अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, प्रबधंक, उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष सहित कुल 16 सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराए जा रहे है। शाम 5 बजे मतदान के बाद मतगणना प्रारम्भ की जाएगी । सुरक्षा की दृष्टि गहमर एवं दिलदारनगर थाने की फोर्स लगाई गई थी। इसके अलावा पर्यवेक्षक के तौर पर रामावतार सिंह यादव,कमला सिंह यादव,मास्टर शमशाद हुसैन खान,सरवत महमूद खां नियुक्त किये गए थे।
