रोवर्स रेंजर्स का सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

बाराचवर–रामनगीना स्मारक महिला महाविद्यालय अमहट गाजीपुर में रोवर्स रेंजर्स का सात दिवसीय शिविर का आयोजन रविवार के दिन महाविद्यालय परिसर मे शुरू किया गया । शिविर में महाविद्यालय की बालिकाएं अधिक संख्या में प्रतिभाग की जिसमें मार्च पास्ट तथा प्रार्थना व झण्डा गीत के बारे में बताया गया और प्रशिक्षक रणजीत कुमार आजाद, धर्मेन्द्र कुमार व सुनील कुमार ने कालेज की बालिकाओं को रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से समाज में अच्छाई को लाने व अपने आप में एक सदृश्य गुण होने का प्रभाव बताए। आयोजन कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रबंधक- राजकुमार सिंह झाबर व प्राचार्य- डी के ठाकूर मौजूद रहे। कालेज के प्राचार्य ने अपने विद्यालय की बालिकाओं को प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षुओं के अन्दर में रहने के लिए व स्वभाव बनाए रखने के लिए आदेश दिए साथ में त्रिभुवन सिंह,सुधीर सिंह, अंजलि गुप्ता, रोशन सिंह, राजेश सिंह, शिवानंद राव, गुड़िया ठाकुर, ओमप्रकाश खरवार, अभिमन्यु सिंह मौजूद रहे।।