सत्यदेव डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना स्वामी विवेकानन्द जयंती

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह रविवार को सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर में समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर डॉक्टर सानंद कुमार सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के द्वारा माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर डॉ सानंद कुमार सिंह ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेंद्र नाथ दत्त अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के सानिध्य में आए तथा अपने जीवन को भारत माता की सेवा करने में न्योछावर कर दिए ।डॉ सिंह ने उनके गुरु भाव एवं गुरु सेवा में समर्पण से लेकर अमेरिका के शिकागो की धर्म संसद में दिए गए उपदेशों पर प्रकाश डाला तथा सभी विद्यार्थियों से अपील की कि आप सभी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें एवं पर्यावरण तथा आसपास के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के भी एक प्रमुख प्रेरणा के स्रोत बने उनका विश्वास था कि पवित्र भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्य भूमि है। यही बड़े-बड़े महात्माओं, ऋषियों का जन्म हुआ। यही सन्यास एवं त्याग की भूमि है तथा यही केवल यही आदिकाल से लेकर आज तक मनुष्य के लिए जीवन के सर्वोच्च आदर्श एवं मुक्ति का द्वार खुला हुआ है। उनके कथन उठो जागो स्वयं जागकर औरों को जगाओ अपने मनुष्य जन्म को सफल करो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। समारोह में उपस्थित डॉक्टर दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद की भांति लक्ष्य निर्धारित कर उस पर निष्ठा भाव से कार्य करने की आवश्यकता है जिससे कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सके इस सभा का संचालन कर रहे सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक श्री अमित कुमार रघुवंशी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करते हुए गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के वक्तव्य को दोहराते हुए कहा कि यदि आप भारत को जानना चाहते हैं तो विवेकानंद को पढ़िए उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे नकारात्मक कुछ भी नहीं। इस अवसर पर सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील सिंह, अनुज नारायण सिंह, आलोक मिश्रा, मोती कुमार वर्मा, कृष्णानंद उपाध्याय, प्रशांत कुमार सिंह, नवनीत कुमार वर्मा एवं पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण के शिविर संचालक इनामुल्लाह अंसारी एवं प्रमोद कुमार यादव उपस्थित रहे।