डुमरांव महाराज की आत्मा की शांति हेतु शुभचिंतकों तथा आम जनमानस को भी किया है आमंत्रित

बक्सर:पूर्व सांसद एवं प्रथम द्वितीय लोकसभा के सदस्य रह चुके महाराजा बहादुर कमल सिंह के निधन के पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म की प्रक्रिया युवराज चंद्र विजय सिंह स्वयं पूरे विधि-विधान से कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि, वैदिक धर्म मान्यता अनुसार महाराज का दशकर्म 15 जनवरी को किया जाएगा तथा एकादश 16 जनवरी एवं श्राद्ध कर्म के साथ-साथ ब्रह्म भोज 18 जनवरी 2020 को होगा. ऐसे में उन्होंने दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए सभी शुभचिंतकों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ आम जनमानस से भी उक्त कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि, सभी कार्यक्रम डुमराँव स्थित भोजपुर कोठी से ही संपन्न होंगे. शनिवार 18 जनवरी को श्राद्ध कर्म एवं ब्रह्म भोज दिन में 1:00 बजे से शुरू हो जाएगा.

बता दें कि, पूर्व सांसद तथा डुमराँव राजघराने के दिवंगत महाराज कमल सिंह का अंतिम संस्कार राजशाही परंपरा से हटकर किया जा रहा है. महाराजा कमल सिंह के बड़े पुत्र तथा डुमराँव राजघराने के युवराज चंद्र विजय सिंह ने स्वयं ही लग्गी ली हुई है।

शोक संवेदना प्रकट करने वालों का सुबह से शाम तक लगा रहता है तांता

प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक लोग डुमरांव स्थित भोजपुर कोठी पर पहुंच कर महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत महाराज कमल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात महाराज के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट कर रहे है।औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह.गाजीपुर जनपद के सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज के प्रबन्ध निदेशक डाक्टर सानन्द सिंह.कतवारू सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य.प्रशान्त सिंह सोनू.राम जी गिरी.अम्बरीष पाठक.दुष्यंत तिवारी. मुन्ना सिंह.आर के तिवारी.डॉ सुमित सौरभ,डॉ बालेश्वर सिंह,डॉ शैलेश श्रीवास्तव,समेत ढेर सारे लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की।

विकास राय