कौशल विकास योजना का जन जागरूकता रैली

(खान अहमद जावेद )
उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुरl
मोहम्दाबाद तहसील के क्षेत्र के एस .एम. नेशनल इंटर कॉलेज मच्छटी गाजीपुर के एनसीसी छात्र कैंडिडेट द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई रैली का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबॉहान उल्लाह खान ने हरि झंडी दिखाकर किया ।वह रैली का संचालन कॉलेज के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट शकील अहमद ने किया जब जागरूकता रैली मस्ती से होते हुए पंडितपुरा महेशपुर भानपुरा तक गई पुन: पतलगंगा होते हुए कॉलेज पर आकर समाप्त हुई रास्ते में मिलने वाले लोगों को एनसीसी छात्र सैनिकों द्वारा कौशल विकास योजना कार्यक्रम के बारे में बताया गया तथा लोगों को जानकारी दी गई रैली के समापन पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट शकील अहमद का उकत विषय पर एक व्याख्यान भी हुआ जिससे उनके द्वारा छात्र सैनिकों को कौशल विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्रों प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया व प्रशिक्षित होने के पश्चात रोजगार से जुड़ने का तरीका बताया गया ।साथ ही ये भी कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने वाले युवाओं अपने आसपास के बेरोजगार युवकों को इससे जोड़ें तथा उन्हें भी कौशल विकास योजना कार्यक्रम से प्रशिक्षण प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करें। रैली रैली व व्याख्यान में लगभग 40 छात्र सैनिकों ने भाग लिया।