कॉलेज में शिक्षक खाली पदों पर नियुक्ति कराना और बच्चियों के लिए बस का प्रबंध करना वरीयता

नए प्रबंधक अलीशेर खान से खास बातचीत
(खान अहमद जावेद  )
उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर ll
जनपद गाजीपुर का प्रसिद्ध मुस्लिम बाहुल्य गांव गंगा तट पर स्थित बारा सन 1857 की जंग आजादी के समय से ही काफी प्रसिद्ध रहा हैl अंग्रेजों के नाक में दम करने वाला यह गांव गिना जाता था l इस गांव के के प्रसिद्ध रहीम दाद खान,. मौलवी सिराजुद्दीन खान ., सैयद खान ,.शहजादा खान आदि द्वारा सन 1952 में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से एक स्कूल की स्थापना किया गया था ,जो 1966 में इंटर कॉलेज बन गयाl यह कॉलेज बिहार के जनपद बक्सर से करीब होने के कारण क्षेत्र का प्रसिद्ध कॉलेज बन गया! l गाजीपुर:बारा इंटर कालेज बारा में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रबंध समिति का चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलता रहा।
बारा इंटर कालेज में प्रबंध समिति के इस चुनाव में कुल 21 पदों के लिए 42 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को घर से बूथ तक लाने और ले जाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई थी।
प्रबंध समिति के इस चुनाव में कुल 5340 वोटर मैं सफल होने वाले उम्मीदवार को 1257 एवं दूसरे स्थान पर 1065 वोट प्राप्त किया lअध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद अनवर खान ने मोहम्मद वासिल वासिल खान को.. प्रबंधक पद के उम्मीदवार अलीशेर खान ने हैदर अली को .उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार कलाम खान ने मोहम्मद अकरम खान को .उप प्रबंधक के उम्मीदवार महताब खान ने शाहनवाज खान को. कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार सदरे आलम खान ने इसरार खान आदि को 193 और से अधिक मत पाकर कामयाब हुए हैंl
प्रबंध समिति के उम्मीदवार मोहम्मद शकील खान; मोहम्मद मेराज खान ;मोहम्मद जुबेर खान ;मुस्तफा; मोहम्मद एजाज खान ;मोहम्मद खुर्शीद खान ;कौसर अली एवं गवर्निंग बॉडी के सदस्य जैकउल्ला खान; निजामुद्दीन खान; एजाज खान; जावेद खान ;गुलाम सरवर खान ;मोहम्मद गफ्फार खान ;मोहम्मद मुमताज खान ;तबरेज खान ;अबू तला आदि चुने गए हैं !
नए चुने गए प्रबंधक मोहम्मद अली शेर खान है अपने विशेष भेंटवार्ता में बताया है कि हमारे सामने बच्चियों को कॉलेज तक पहुंचाने के लिए बस का प्रबंध करना एवं कॉलेज में अध्यापकों की कमी को दूर करके पढ़ाई के स्तर को काफी ऊंचा बनाना हमारा पहला कर्तव्य होगा l सरकार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी चंद्रेश्वर प्रशाद सिंह के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि गहमर एवं दिलदारनगर थाने की फोर्स लगाई गई थी। इसके अलावा पर्यवेक्षक के तौर पर रामावतार सिंह यादव,कमला सिंह यादव,मास्टर शमशाद हुसैन खान,सरवत महमूद खां नियुक्त किये गए थे।