मकर संक्राति वाले दिन छाया मातम,टैक्सी पलटने से युवक की मौत

मुहम्मदाबाद:शहनिंदा सेमरा मार्ग पर साधु की कुटिया के पास मकर संक्रांति के दिन टैक्सी पलटने से नवापुरा निवासी युवक रामानन्द यादव उर्फ गोलू  (17) वर्ष मौत हो गयी।मक्रर संक्राति के त्यौहार पर गंगा स्नान के लिए गाँव के दर्जनों युवक एक टैक्सी पर सवार होकर सेमरा गंगा घाट पर स्नान के लिए गए थे स्नान करने के बाद वापस घर आ रहे थे।तभी साधु की कुटिया के पास मोड़ आया।उस मोड़ पर टैक्सी असंतुलित होकर पलट गयीं।जिसमे रामानन्द को गम्भीर चोटे आयी।और कई लोग घायल हो गए।घायलो को आनन फानन में मुहम्मदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।जहा घायलो का प्राथमिक इलाज हुआ।

लेकिन रामानन्द यादव की हालात गम्भीर होने के कारण डाक्टरो की टीम ने जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।रोते बिलखते परिजनों ने घर वापस लाया। मृत युवक इंटर का छात्र था।जो चार भाई और तीन बहने है।भाइयो में सबसे छोटा था।