आध्या ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक सेंटर का हुआ भव्य उद्द्घाटन

भांवरकोल/गाजीपुर:क्षेत्र के शेरपुर खुर्द में मुख्य मार्ग के बगल में आध्या ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कार्यवाहक ग्राम प्रधान उर्मलेश उपाध्याय ने फीता काटकर किया । मौके पर उन्होंने कहा कि शेरपुर खुर्द गाव जैसे जगह में इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। अब उन्हें कही बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर संचालिका मालती पांडेय ने बताया कि
जमाने के हिसाब से और बदलते स्वरूप में मार्किट में कई ब्यूटी पार्लर खुले हुए हैं लेकिन ज्यादातर ब्यूटी पार्लर में केमिकल युक्त प्रोडक्ट इस्तेमाल होते हैं जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं के चेहरे के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
ज्ञात हो कि मालती पांडेय को ब्यूटी पार्लर का बहुत ही अच्छा ज्ञान है इन्होंने ब्यूटीशियन का कोर्स करते हुए ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में अच्छा नाम कमाने का काम किया है वहीं लोगों द्वारा बताया जाता है कि मालती पाण्डेय मेहंदी लगाने तथा किसी के रूप को निखारने का अच्छा हुनर रखती है।वही पाण्डेय ने कहा कि हम इस्तेमाल कर क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से सजग रहेंगे। यहां महिलाओं को ब्यूटीशियन संबंधी सामग्री सस्ती दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। मौके पर कमलदेव उपाध्याय,साकेत सुमन,राजू शुक्ला,संजय कनौजिया, दारोगा वर्मा,रोजन अंसारी,धनज्जय यादव,गुड़िया उपाध्याय,गोल्डी,दीपा ठाकुर आदि लोग मौजूद रही।