भांवरकोल थाना क्षेत्र के गांव लोहारपुर निवासी उमाशंकर यादव(65)वर्ष शनिवार को गंगा में डूब जाने की आशंका जतायी जा रही है। लोहारपुर गंगा तट पर उनके कपड़े और चप्पलें मिले हैं। उनके परिवार एवं अन्य परिजनों ने कपड़ो, चप्पल,लाठी आदि को पहचाना।परिजनों ने बताया कि सुबह जगने के बाद वह प्रतिदिन अपने खेत में कुछ काम करते थे।उसके बाद स्नान के लिए गंगा में जाते थे। और घर आकर खाना खाते थे।जब देर सुबह नही घर पहुचे तो परिवार के सदस्यों को घबराहट हुई और परिवार के एक छोटा बालक को भेजे ताकि घर आकर खाना खा ले।देर तक खोजने के बाद जब नही मिले तो वह गंगा किनारे गया तो देखकर दंग रह गया। कपड़ा आदि बाहर ही था।उसके बाद रोते बिलखते घर आकर परिजनों को बताया।उसके बाद परिजनों और प्रशासन ने गंगा में काफी खोजनबिन किया लेकिन शाम तक कोई सुराग नही मिला।
