भावरकोल थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव के नजदीक गंगा में स्नान करते समय किसान उमाशंकर यादव की डूब कर हुई मौत। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय मछुआरों के सहयोग से जाल डालकर शव को पानी से बाहर निकालने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को मृतक के मौत की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। ज्ञात हो कि लोहार पर गांव निवासी उमाशंकर यादव रोज की भांति गंगा किनारे अपने खेत के तरफ निकल गए। काफी देर होने के बाद भी जब अपने समय से वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करते हुए खेत पहुंचे, लेकिन वहां वह नहीं मिले। इसके बाद परिवार के सदस्य अनहोनी की आशंका से गंगा के किनारे पहुंचे तो देखा कि उनका कपड़ा, चप्पल व बर्तन वहीं पड़ा हुआ है। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पास सटे जनपद बलिया के कोटवा से जाल मंगाकर शव की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि स्नान करते समय गहरे में पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद उनका शव मिला, शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
