राज्यस्तरीय बालीबाल के फाइनल में एनईआर रेलवे ने शहीद क्लब शेरपुर को हरा बना चैम्पियन

गाजीपुर/भांवरकोल:क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुखडेहरा में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मैच एनईआर रेलवे वाराणसी व शहीद क्लब शेरपुर कलाँ के बीच खेला गया। जिसमें एनईआर रेलवे वाराणसी की टीम ने मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में पहला सेट एनईआर वाराणसी ने 25-18 से जीता दूसरे सेट में 25-18से जीतते हुए विजेता घोषित हुई।मुख्यअतिथि डीएसओ लक्ष्मीशंकर राय के द्रारा विजेता टीम के कप्तान को नगद 15 हजार व शील्ड प्रदान किया।वही उपविजेता टीम के कप्तान को नगद 10 हजार व शील्ड देकर पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।मैंन ऑफ दी मैच सन्त तिवारी एवं मैंन ऑफ दी सीरीज अरविन्द राय को दिया गया। प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दर्जनों टीमों ने प्रतिभाग किया।निर्णायक की भूमिका नेशनल शेषनाथ कुशवाहा, सुनील राय ने निभायी।स्कोरर पंकज गौड़, उमेश यादव रहे।जबकि कमेन्ट्री सुशील तिवारी ने किया।इस मौके पर विद्यायक अलका राय, विनोद राय, भगवती राय, अभिषेक राय, हरिंदर राय, अर्जुन यादव,डॉ0 राधेश्याम राय, कमरुद्दीन अंसारी,ब्लाक प्रमुख मुकेश राय,प्रदीप राय, अनूप राय ,सुब्रत राय आदि लोग मौजूद रहे।अंत में संयोजक दुर्गा प्रसाद राय सभी के प्रति आभार जताया।