भांवरकोल:लोहारपुर गाँव के किसान उमाशंकर यादव(65) के मौत के बाद पूरा गांव गम में डूब गया। मृतक परिवार को सांत्वना देने पूर्व विधायक सिब्बगतुलह अंसारी के अलावा ब्लाक प्रमुख प्रतिंनिधि बिरेन्द्र यादव भी कई लोगों ने पहुंच कर ढांढ़स बधाते हुए परिवार को सहायता राशि देने की मांग करने की बात कही। बीते शनिवार को सुबह गंगा स्नान के दौरान डूब गया था।रविवार को सुबह पूर्व विधायक सिब्बगतुलाह अंसारी ने गांव में पहुंचकर उनके परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान रमाशंकर यादव,मुंन्ना सिंह यादव,संतोस यादव,अजय यादव उर्फ हिरामन
सहित कई गणमान्य लोग मिलने पहुंचे। सभी ने परिवारीजनों को सांत्वना दी।
