क्रिकेट मैदान में हुई जमकर मारपीट

मरदह – छात्रों के बीच दो दिन पूर्व हुई कहासुनि को लेकर क्रिकेट मैदान पर हुई जमकर मारपीट ज्ञात हो की दो दिन पूर्व महाविद्यालय में आपस में हुए विवाद के चलते आज कैथवली (नवपुरा) के कुछ युवकों एवं कोदंई के कुछ युवकों के बीच मरदह में क्रिकेट मैदान पर ही जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनो ही तरफ़ के युवकों को चोटें आयी ।दोनो तरफ़ से मरदह थाने में तहरीर दी गयी देर शाम तक दोनो पक्ष के युवकों का मेडिकल कराया गया । थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करके जाँच के उपरान्त कड़ी करवाई का आश्वासन दिया ।