बहरियाबाद: थाना क्षेत्र के चौराहापार गांव में रविवार की देर रात दस वर्षीय बालक अंश की ठंड लगने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया।ग्रामीणों ने बताया कि बालक अंश की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सैदपुर स्थित सीएचसी ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उपचार के लिए उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
