अज्ञात वाहन से अधेड़ की मौत

बाराचवर–थाना बरेसर अन्तर्गत मुहमदपुर गांव निवासी रामज्ञान चौहान उम्र 45वर्ष पुत्र पतिराम चौहान रविवार की भोर मे दो बजे के करीब गांव से सटे निर्माणाधीन पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर शौच करने गया था किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गयी थी।परिजन पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार की सुबह रामज्ञान के शव को लेकर चार बजे निर्माणाधीन पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हजारो ग्रामिणो की सहयोग से रखकर मुआवजे की मांग करने लगे।इस बात की सुचना जब प्रशासन को लगी तो प्रशासन भागते हुए मौके पर पहुचा।सबसे पहले शर्किल के सभी थाने की फोर्श पहुच गयी।इसके बाद सी ओ मुहम्दाबाद विनय गौतम पहुचकर लोगो को समझा बुझाकर शांत किये।तत्पश्चात प्रर्दशन कारी एस डी एम कासिमाबाद मंशा राम वर्मा को बुलाने पर अड़ गये।तब सी ओ साहब ने एस डी एम से बात किया।और मौके पर एस डी एम पहुचे लोगो की बात को सुने और कहे की दुर्घटना बिमा के तहत मृतक के परिवार को पांचलाख रूपया दिलाया जायेगा।तथा कार्यदायी कम्पनी की तरफ से पचास हजार रूपया मृतक के परिजनो को दिये।परिजन शव को लेकर दाहसंस्कार करने के लिए सुल्तानपुर घाट पर लेकर चले गये।