विज्ञान प्रदर्शनी से निखरेगी बच्चो की प्रतिभा:प्रबंधक अजय शंकर राय

भांवरकोल: क्षेत्र के पीएनआर पब्लिक स्कूल शेरपुर कलाँ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाये थे। इसका उद्दघाटन पशुपति ग्रुप्स ऑफ कालेजेज के प्रबंधक अजय शंकर राय ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक अजय शंकर राय ने विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार होगा। आज विज्ञान का युग है और विद्यार्थियों की इसमें रुचि उसमें आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा।उन्होंने बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडल की सराहना की।इस मौके पर प्रधानाचार्य उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मक शैली का विकास करना है। साथ ही वैज्ञानिक उत्सुकता बढ़ाना और उनके अंदर आत्मविश्वास को मजबूत करना और कुछ नया करने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।इस मौके पर अनूप यादव,बृजेश राय,अतुल तिवारी,रमेश क्षेत्रिय,चन्दन उपाध्याय,देवचन्द्र प्रजापति,विभा राय,दीक्षा राय,निशा राय,निधि राय आदि लोग थे।