गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज गाधिपुरम(बोरसिया), फदनपुर गाजीपुर मे ’’औषध रसायन एवं हरित रसायन के सम्बन्ध’’ पर आधारित एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रबंध निदेशक डा0 सानन्द सिंह द्वारा किया गया। उन्होने उपसिथत छात्रों को संदेश देते हुए वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर देने का आवह्न किया तथा पर्यावरण को हरा भरा तथा नदीयों को खतरनाक रसायनों से मुक्त रखने का संदेश दिया।हरित रसायन से बेहतर बनाया जा सकता है जीवन।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक अमित कुमार रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान रसायन का उद्देश्य इस प्रकार का हो कि यह पर्यावरण को बिना नुकसान पहुचाये मानव के हित के लिए कार्य करता हो। कालेज के काउंसलर डा. दिग्विजय उपाध्याय ने औषध रसायन के पर्यावरणीय सम्बन्धों को रेखांकित करते हुए उनके पर्यावरणीय विकास की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के आयोजक प्राचार्य डा0 सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान रसायन विज्ञान के समक्ष उपस्थित चुनौतिया पहले की तुलना मे अब अधिक है क्योकि पर्यावरण को बचाये रखना एवं पौधों से संतुलन बनाये रखना मानव समाज की पहली आवश्यकता बन चुकि है। अतः वर्तमान रसायन को नई दिशा मे उपरोक्त चुनौतियों पर अवश्य कार्य करना चाहिये। सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज इस दिशा मे पर्यावरण को बचाने के लिए एक देशव्यापी आन्दोलन चला रहा है। जो साइकिल यात्रा के रुप मे 30 जनवरी को समाप्त होगी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पधारे बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के शोध विशेषज्ञ डा0 बलदेव सिंह तथा शिबली नेशनल कालेज आजमगढ के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा0 वहाब रियाज अंसारी ने कहा कि औषध रसायन का क्षेत्र पुरी तरह से हरित पर्यावरण से ही सम्बंन्धीत है ऐसे किसी औषधि का निर्माण नही होना चाहिए जो पर्यावरण को किसी भी दृष्टि से नुकसान पहुचाती हो क्योकि औषधिया मानव जीवन की आवश्यक आवश्यकता बन चुकि है। अतः इन्हे पर्यावरण प्रदुषित न करने के लिए आवश्यक क्षेत्रों मे कार्य करने की आवश्यकता है। अन्त मे विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष जेस कुमार सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा हरित पर्यावरण के क्षेत्र मे कालेज के प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। समारोह मे विज्ञान विभाग से डा0 आलोक वर्मा, डा0 रोहित श्रीवास्तव, अनुज नरायण सिंह, आलोक मिश्रा, वरुण कुमार चैबे, अमित वर्मा, मोति कुमार वर्मा, श्वेतांक श्रीवास्तव, सदानन्द कुशवाहा, शिवानी सिंह एवं फिरदौस जहां इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कला विभाग के विभागाध्यक्ष श्याम कुमार जी ने किया।
