कासिमाबाद। युवा शक्ति एकता मंच कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ‘परिवर्तन’ ने अपना जन्मदिन अपने घर परिसर में वृक्षारोपण कर मनाया। उनका वृक्षारोपण करने का एकमात्र उद्देश्य आने वाले समय मे प्रदूषण की समस्या की समाप्ति के लिए युवाओं को जागरूक करना है। जन्मदिन के अवसर पर उन्होने अपने परिवारजनों और शुभचिंतकों का आशीर्वाद लिया। शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शोशल मीडिया के माध्यम से उनको सुबह से बधाइयां प्राप्त होने लगीं थी। अजय कासिमाबाद युवा राजनीति के चर्चित नामों में से एक हैं। युवा शक्ति एकता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने अजय यादव परिवर्तन को जन्मदिन की बधाई दी और उन्होंने बताया कि अजय यादव अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहने वाले युवाओं में से हैं।सम्पूर्ण संगठन उनके उज्जवल भविष्य की कामाना करतें है। शायं काल मे अजय परिवर्तन के शुभचिंतकों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया जिसमे धर्मेंद्र यादव , विशाल मद्धेशिया , दिनेश’सोनू’, बिरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, प्रिंस, पप्पू, संतोष, अशोक, अजय राय,विश्वजीत, मनीष आदि लोग सम्मिलित रहें।
