भांवरकोल:स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा जागरूकता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कला प्रथम में जागरूकता रैली निकाली गई।विद्यालय परिसर से निकाली गई इस रैली में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थीं।इसके पूर्व स्वच्छ बाल गंगा समिति का गठन एवं स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।शिक्षक बालाजी राय ने कहा कि गंगा को अविरल और स्वच्छ बनाये रखने के लिए समाज को स्वयं आगे आना होगा।गंगा स्वच्छ तभी होगी। जब हमारी सोच एक होगी। इसके लिए हमलोगों को अपनी सोच बदलनी होगी। गंगा हमारी मां हैं। इनकी सेवा मां की तरह करनी चाहिए।इस अवसर पर प्रियंका राय,कौशल्या देवी,सविता राय, माया राय आदि लोग थे।

शेरपुर खुर्द में स्वच्छ गंगा अविरल गंगा हेतु छात्रों द्रारा जागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमे हेमनाथ राय, संजय राय, कीर्ति राय, मनोज कुमार गोड़, मीना राय, विनीता राय मालती राय आदि लोग थे।

डीएवी पब्लिक स्कूल शेरपुर खुर्द में गंगा स्वच्छ एवं अविरल गंगा को लेकर कुंडेसर शेरपुर कला मुख्य मार्ग पर छात्रों द्रारा मानव श्रीख़ंला बनवाया गया।इस मौके पर प्रधानचार्य मिथलेश राय,अनूप राय, शिक्षक नीरज राय आदि लोग थे।
