बाराचवर-विकास खण्ड के पतार गांव निवासी कृपाशंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं उनके मित्र तथा शुभचिंतकों द्वारा द्वारा दुबिहां मोड़ चट्टी पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गई।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक आनंद श्रीवास्तव के द्वारा कृपाशंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के सह प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख शारदा नन्द तिवारी विक्की ने कृपाशंकर सिंह के संयोजक चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कृपया सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर जिले में संगठन मजबूत होगा तथा दत्तोपंत ठेंगडी जी द्वारा जगाए गये अलख को जन जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे। दत्तोपंत ठेंगड़ी जी विकेन्द्रीत और ग्रामीण आधारित व्यस्था की बात करते थे।
इस अवसर पर जिला सम्पर्क प्रमुख राजेन्द्र राय, जनार्दन राय, संजय राय, राजेश राय, मुरली सिंह, लालजी यादव, शिवजी गुप्ता, आरसी सिंह, नीरज श्रीवास्तव, ददन पाण्डेय, नीरज, विकास श्रीवास्तव, रामदरश तिवारी, टाइगर तिवारी, अमरनाथ यादव, रामविलास यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
