मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को मार डाला

जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इलाईचीपुर उर्फ डिगरी नहर पुलिया के पास बुधवार की सुबह बरुईन गांव निवासी नागेन्द्र यादव उर्फ सिपाही (38) वर्ष का शव मिलने से सनसनी मच गयी। सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने अभियुक्तो के गिरफ्तारी की माँग करते हुये शव को लेकर एनएच 97 पर जाम लगाने के लिए पहुंचे लेकिन मौके पर पहुचे कोतवाल ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दिये गये तहरीर के अनुसार सिपाही यादव गाँव के एक ब्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर मंगलवार को करीब 11 बजे मिट्टी लेकर आ रहा था तभी स्टेशन बाजार के पास दो तीन लोग आये और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगे लेकिन कुछ लोगों ने समझाकर बुझाकर मामला शान्त करा दिया तथा गाड़ी खड़ा करके नागेन्द्र कुछ लोगो के साथ चला गया। शाम को करीब 4 बजे गाँव के ही गुड्डु गिरी व सिपाही यादव को स्टेशन बाजार के पटखौलिया निवासी नागेन्द्र यादव व मनोहर यादव ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर अपने साथ ले गये तथा दोनों को मारने पीटने लगे। किसी तरह गुड्डु गिरी जान बचाकर भाग निकला जबकि सिपाही को लाठी व डण्डे से जमकर मारा गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा रात में शव को डिगरी नहर पुलिया के पास नहर पटरी पर फेंक कर चम्पत हो गये। सुवह लोगों ने शव को देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र शर्मा व कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुँचे तथा लोगों को समझाकर बुझाकर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तारी की मांग करते हुये जाम लगाने के लिए शव को लेकर एनएच 97 पर पहुंच गये लेकिन पुलिस ने परिजनों को समझकार शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजा कृष्णा उर्फ लालू यादव ने नागेन्द्र यादव व मनोहर यादव तथा अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक की पत्नी लालमुनि का रो रो कर बुरा हाल हो गया।वही मृतक की तीन पुत्री व एक पुत्र है।मृतक ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।