भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर में रिक्त ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को सात दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया।ब्लाक कार्यालय पर नामांकन कराने वालों में किरण देवी पति राजेश राम,विजुला पति लल्लन राय, शान्ति देवी पति रामाआधार राय, मीना पति आनन्द राय, कृष्णा पति संजय राय,सीमा पति युगेश गुप्ता,रानी वर्मा पति आशीष वर्मा हैं।एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा ने बताया कि 27 जनवरी को पर्चो की जांच, 28 जनवरी को नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन एवं 3 फरवरी को उपचुनाव होगा। बता दें कि शेरपुर के निर्वाचित प्रधान मंजू राय की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।
