राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मताधिकार प्रयोग करने की शपथ

ग़ाज़ीपुर-25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विभागों को इस अवसर पर अपने कर्मचारियों को मतदाता शपथ कराए जाने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में आज मुख्यचिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉ जीसी मौर्य के द्वारा मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया। इस मतदाता शपथ में एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा, डॉ आर के सिन्हा, डॉ के के वर्मा,डॉ प्रगति कुमार के साथ सीएमओ कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल रहे।

भांवरकोल:क्षेत्र के शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर खुर्द में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मतदाता दिवस के अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं ने लोगो को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया। वही प्रधानाचार्य डॉo राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मताधिकार का सद्पयोग करने की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान शिक्षक नारायण उपाध्धाय,अनिल दुबे,सुरेंद्र यादव,चन्दन कुमार,राहुल राय, मनीष राय आदि लोग थे।

मताधिकार प्रयोग करने की दिलाई शपथ

बताते चलें कि इस अवसर पर सभी शिक्षक , छात्रों को देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई एवं शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।