भांवरकोल:क्षेत्र के किसान पूर्व माध्यमिक विद्यायल शेरपुर खुर्द में गंगा यात्रा को लेकर गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 27 जनवरी को निकलने वाली गंगा यात्रा को लेकर विद्यालय के बच्चों ने गाव के मुख्य मार्ग पर रैली निकालकर गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चे हाथों में गंगा स्वच्छता को लेकर पट्टिकाए लेते हुए चल रहे थे। बच्चों ने अध्यापकों के निर्देशन में मुख्य मार्गो पर गंगा यात्रा को लेकर रैली निकाली। बच्चे गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।इसके पूर्व डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मिथलेश राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इस मौके पर प्रधानाचार्य दयाशंकर राय,पारस पांडेय, हरिद्वार राय, हरेंद्र यादव, श्रीपति राय, लल्लन यादव,अंशु राय, मनीषा शुक्ला,कौशिल्या राय,सुशील कुमार, जनमेजय वर्मा,रामकुमार राय, जगरनाथ राय,जुलुम राय, लल्लन राय, लल्लन पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
