
मुहम्मदाबाद: ठंड को देखते तहसील गोलम्बर स्थित प्रतिष्ठित स्टार मोबाइल पैलेस के मालिक समाजसेवी शाहिद जमाल खान ने गरीब असहायो,निसक्तजनों में दिसम्बर माह के प्रारम्भ से जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक एक हजार से अधिक जैकेट स्वेटर बाट डालें है।समाजसेवी शाहिद जमाल खान ने कहा कि गरीबों की सेवा एक पुण्य का काम है। इस सेवा करने वालों को आत्मसंतुष्टि और गरीबों की दुआ मिलती है।
सभी को चाहिए कि गरीबों असहायों की नि:स्वार्थ सेवा करें। जिससे कि वह समाज में अपने को उपेक्षित महसूस ना कर सकें। वादा किया कि इस प्रकार के ठंडी में आगे भी गरीबों की सहायता का काम जारी रहेगा।शाहिद जमाल खान के मोबाइल के दूकान के साथ साथ ठंडी में जैकेट स्वेटर की भी दूकान लगाते है।जो बेहद ही कम रूपये में उपलब्ध कराते है।ताकि अमीर-गरीब सभी गर्म कपड़े ले सके।

लेकिन जब भी कपड़े की दूकान पर गरीब ,असहायजन पहुचते है।उन्हें गर्म कपड़े जैकेट पहनाकर ही दूकान से विदा करते है।इस सराहनीय कार्य की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है।

