मुहम्मदाबाद:ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भूवर व राजापुर की ग्राम प्रधान गीता राय स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य जिलाधिकारी से सम्मानित होकर मुहम्मदाबाद ब्लाक का नाम पूरे जनपद में रोशन किया।प्रधान द्वय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप देकर ग्राम पंचायतों को जिले में काफी ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है। ग्राम पंचायत चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा को जनपद का दूसरा ओडीएफ गांव होने का गौरव भी प्राप्त हो चुका है।वही राजापुर गांव की गलियो व सड़कें स्वच्छता की मिसाल बनी हुई है ।दोनों प्रधान ने मोदी के सपनों को साकार करने में दिन रात एक किए हुए है।
