किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

भांवरकोल:किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द में ७१वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, कविताएं,नाटक आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कौव्वाली और राष्ट्रीय नृत्य की सभी दर्शकों ने सरहाना किया।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज प्रोफेसर डॉ0 अवधेश राय ने सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पित एवं दीप प्रवज्जलवित कर किया।इस अवसर प्रबंधक ओमप्रकाश राय ,हरिद्वार राय, नित्यानन्द मिश्रा,लल्लन यादव ,पारस पांडेय, हरेंद्र यादव, श्रीपति राय,अंशु राय, मनीषा शुक्ला,कौशिल्या राय,सुशील कुमार, जनमेजय वर्मा,रामकुमार राय, जगरनाथ राय,जुलुम राय, लल्लन राय
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का अध्यक्षता श्रीपति राय व संचालन किसान प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने किया।