राजपथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा:मिसाइल,टैंक,तोपों ने किया रोमांचित

नई दिल्ली:पूरे देश में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।इस अवसर पर दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।इस सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियां, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमान रोमांच से भर देते हैं।इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं।राजपथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराया।

इस मौके पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।मिसाइल, टैंक और तोपों ने किया रोमांचित कर दिया।राजपथ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पूरे दस्ते के साथ राजपथ पर पहुचे।और पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी आगवानी की।इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर पहली बार शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह और एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया मौजूद रहे।