पशुपतिनाथ ग्रुप आफ कालेजेज में 71 वॉ गणतंत्र दिवस की रही धूम:प्रबंधक अजयशंकर राय ने किया झंडारोहण

भांवरकोल:पशुपतिनाथ ग्रुप आफ कालेजेज  शेरपुर कला में 71 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया।गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कालेज की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें कालेजेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जिसमें छात्र छात्राओं ने सामाजिक गीत और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।कालेज के संस्थापक विजयशंकर राय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर्षोल्लास का दिन है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1949 को संविधान के तैयार होने के बाद 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण देश में पूरी तरह से संविधान को लागू कर दिया गया और आज भी पूरा देश संविधान के हिसाब से संचालित होता आ रहा है।

उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को सामाजिक हित का ध्यान रखते हुए अपने कार्यकुशलता के अनुसार समाज को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम में आए सभी आंगतुकों के प्रति प्रबंधक अजयशंकर राय ने आभार प्रगट किया।इस मौके पर नदेश्वर राय,अनूप सिंह यादव,पूर्व शिक्षक रामाश्रय राय, सतीश कुमार,प्रमोद कुमार राय,सुशील राय, रविशंकर प्रसाद,कृष्णकांत राय, मनोहर लाल,दिनेश कुशववाह,दिनेश चौधरी,डॉ0 योगेश गुप्ता,बृजेश राय,अतुल तिवारी,रमेश क्षेत्रिय,चन्दन उपाध्याय,निशा राय,निधि राय ,विभा राय, दीक्षा राय सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। संचालन  देवचन्द्र प्रजापति ने किया