ग़ाज़ीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के तत्वाधान में संस्थान की प्रमुख इकाई सत्यदेव डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ सानन्द सिंह एवं डॉ प्रीति सिंह रहीं।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण इत्यादि कार्यक्रमों से अपने अतिथियों का आदर एवं सम्मान किया तथा देश के 71 वें गणतंत्र के बारे में सबको बताया। अपने अतिथीय सम्बोधन में डॉ सानन्द सिंह ने कहा कि, “यह गणतंत्र दिवस पूरी दुनिया में हमारी एकता तथा लोकतांत्रिक भावना का संदेश देता है, हमारे संविधान ने आज ही के दिन हमको यह अधिकार दिया कि हम अपना सर्वोच्च अधिष्ठाता स्वयं चुन सकें।इसी क्रम में अवनीश,अंकित,समरीन,सुवर्णा, स्वेतांगना,अर्चना,प्रिया,प्रतिमा, अनुराधा आदि ने गीत एवं भाषण से सबका मन मोहा। ततपश्चात पूरे सत्र में आयोजित (रक्तदान कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिया,गृहविज्ञान प्रदर्शनी, पाककला एवं वस्त्र-विज्ञान प्रतियोगिता, राष्ट्रीय सेमिनार, रंगोली प्रतियोगिया, विज्ञान प्रदर्शनी इत्यादि) विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ सानन्द सिंह एवं डॉ प्रीति सिंह के कर-कमलों से प्रमाण-पत्र,मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य (कार्यवाहक) डॉ के.पी.सिंह ने अपने धन्यवाद भाषण में अतिथियों के प्रति आभार ब्यक्त किया तथा मंच संचालन कर रहे छत्रसाल सिंह ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
